रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। दिगंबर जैन भवन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की आम सभा रविवार को हुई। इसमें सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी सदस्यों की सहमति से अमरचंद बेगानी को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि विनोद बेंगवानी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में कमलेश संचेती को उपाध्यक्ष, संजय सिंघी को कोषाध्यक्ष और ललित सेठिया को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, दिलीप बोहरा, लालचंद बोथरा, प्रकाश नाहटा एवं कोमल जी गेल्डा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमित बेगानी, विशाल सिंघी, अशोक गुलगुलिया, दिलीप भटेरा, विजय बोथरा एवं पंकज बोथरा को जिम्मेदारी दी गई है।अमरचंद बेगानी ने अपने संबोधन म...