शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि सफलता केवल परिश्रम, अनुशासन और लगन से ही मिलती है। आप सभी को अपनी मेहनत को निरंतर जारी रखना चाहिए और अपने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपने भविष्य को संवारने के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक वीरेंद्र कुमार जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रुचिता ढाका ने मेधावी छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह सम्मान अन्य छात्राओं के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.