कानपुर, दिसम्बर 15 -- सीसामऊ स्थित सहस्रफनी पारस धाम जैन मंदिर में 48 दिवसीय श्री पारसनाथ भक्तामर महामंडल विधान का सोमवार को समापन हुआ। उल्लास भरे माहौल में सायंकाल श्री जी की 48 चांदी के दीपकों से महाआरती एवं भजन संध्या की गई। प्रातः काल भक्तजनों ने मंदिर पहुंचकर श्री जी का अभिषेक, शांति धारा एवं अष्ट द्रव से पूजन किया। मूल नायक श्री 1008 पारसनाथ भगवान का स्वर्ण कलश से प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य मोहित जैन और दानवीर भामाशाह सुरेश जैन को प्राप्त हुआ। सायंकाल श्री जी की 48 चांदी के दीपकों से महाआरती एवं भजन संध्या की गई। इस अवसर पर जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन संपन्न होने वाले इस विधान का विधि विधानपूर्वक हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया। श्री पारसनाथ भगवान एवं श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.