मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अहियापुर स्थित वैष्णव भक्त प्रणव जी के हरिनाम आंगन में शनिवार को श्री जानकी नवमी पर सनातन सत्संग सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं हरिनाम संकीर्तन से हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श्रीमद्भागवत महापुराण का पाठ एवं भावपूर्ण भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। सत्संग के दौरान वक्ताओं ने श्री जानकी नवमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता जानकी त्याग, सेवा, धैर्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से समाज को मर्यादा, समर्पण और संस्कार की सीख मिलती है। यह भी पढ़ें- संसार का कल्याण करती हैं जगदंबा जानकी: आचार्य भारतभूषण आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.