श्री जतीबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, नरौरा टीम सात विकेट से बनी विजेता
संभल, मई 23 -- कस्बे के साप्ताहिक बाजार में आयोजित श्री जतीबाबा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें नरौरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जुनावई टीम को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में नरौरा टीम के कप्तान महेश कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि गुन्नौर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव रहे। उन्होंने विजेता टीम नरौरा के कप्तान महेश कुमार को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम जुनावई के कप्तान भूपेंद्र यादव को 7500 रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- श्री जतीबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, नरौरा टीम सात विकेट से बनी विजेता जुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.