बरेली, जून 24 -- श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर सिकलापुर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को भगवान का भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि 16 जुलाई को मंदिर से जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकल जाएगी। कार्यक्रम में सीए रविंदर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजीव बूबना, अनूप अग्रवाल, शशि रानी अग्रवाल, निशिष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...