श्री जगन्नाथ मंदिर में ग्रामीणों ने किया श्रमदान
सिमडेगा, मई 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के भंवर पहाड़गढ़ स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में हो रहे वर्षा जल के रिसाव को रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर कारसेवा एवं श्रमदान किया। बुधवार को गांव के सभी घरों से लोग एकत्रित हुए और मंदिर परिसर में ढलाई कार्य कर पानी के रिसाव को बंद करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से बारिश के दौरान मंदिर के गर्भगृह में पानी का रिसाव हो रहा था। जिससे मंदिर परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर श्रमदान के माध्यम से ढलाई कार्य कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर जनेश्वर बिल्हौर ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया गया है। ताकि भविष्य में गर्भगृह में पानी का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.