गंगापार, मार्च 25 -- कस्बे का ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय श्री चैत्र रामनवमी मेला गुरुवार से शुरू हो रहा है। मेले को लेकर पूरे कस्बे में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। काली मंदिर से लेकर हनुमान चौराहा, स्टेशन रोड, बरौंधा रोड तिराहा और प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जगह-जगह बल्लियां गाड़ दी गई हैं और इलेक्ट्रीशियन आकर्षक लाइटों से कस्बे को सजाने में जुटे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र तीन दिनों तक रोशनी से नहाया रहेगा। मेले के दौरान झूले, खानपान और विभिन्न प्रकार की दुकानों के लिए दुकानदारों ने अपनी-अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। गुरुवार से शनिवार तक पूरा कस्बा 'जय श्री राम' के जयघोष से गूंजेगा और श्रद्धा-भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। दो प्रमुख मंचों से होगा मेले का संचालनमेले के सफल संचालन के लिए दो प्रमुख...