गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर की महिला सभा ने शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर गुझिया खिलाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही फाल्गुनी खुमार में बहनों ने जमकर फगुआ गया और झूम कर नृत्य किया। कार्यक्रम की संयोजक राखी वर्मा रहीं। महिला सभा की सहसंयोजक निधि श्रीवास्तव ने बताया की सामाजिक समरसता प्रेम और भाईचारा का पर्व होली हर साल मंदिर परिसर में उत्साह के साथ मानते हैं। कार्यक्रम में अनीता श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, रंजन, आरती, उषा, अनिता, अमिता श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.