नई दिल्ली, जून 25 -- भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में श्री चरणी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। चरणी ने मैनचेस्टर में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में दो विकेट चटकाते हुए पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 136 रन बनाये। बांग्लादेश के लिए जुयैरिया फिरदौस ने 33 जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 32 रन का योगदान दिया। भारत के लिए राधा यादव ने तीन विकेट और श्री चरणी ने दो विकेट चटकाये। यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी नहीं, वीरेंद्र सहवाग थे भारत के पहले टी-20I कप्तान, अय्यर 15वेपूनम का रिकॉर्ड टूटा श्री चरणी अपने दो व...