श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 26 से बहेगी भक्ति की बयार
हाथरस, मई 24 -- हाथरस। नयाबांस स्थित 1008 अतिशय क्षेत्र के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव व श्री पंच कल्याणक महा मंडल विधान 26 व 27 मई को बाल ब्रम्हचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश के सानिध्य में होगा। नयाबांस मंदिर प्रांगण में रविवार को नयाबांस श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष उमांशंकर जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि 19 वर्ष बाद बिम्ब विराजमान महोत्सव पहले वर्ष 2007 मे हुआ था। इसके बाद अब प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया के सानिध्य में 26 मई को सुबह छह बजे से देवाज्ञा, साढे छह बजे नित्य नियम अभिषेक, सात बजे इन्द्र प्रतिष्ठा यज्ञ मंडप शुद्धि, जल सकलीकरण, आठ बजे श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान एवं विश्व शांती महाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.