जमशेदपुर, फरवरी 23 -- बालीगुमा स्थित श्री चंद्रेश्वर महादेव मां दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दूसरे दिन विधि विधान से पूजा शुरू हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा अर्चना और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं दोपहर 3 बजे से भागवत कथा आरंभ हुई। भागवत कथा के पहले दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक व्यास कवि कवि चंद्र दास ने भागवत कथा की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा की भागवत कथा मात्र सुनने से ही जीवन भर के पाप कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा कि कलियुग में भागवत कथा के सहारे मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। यह आयोजन ठाकुर जय मंगल सिंह ट्रस्ट के द्वारा करवाया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा सभी अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भागवत कथा का आयोजन 28 फरवरी तक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.