श्री गौड़ीय मठ में 'चिंतामणि कृष्ण' के हुए दिव्य दर्शन
पटना, मई 8 -- राजधानी के श्री गौड़ीय मठ में 21 दिवसीय श्रीकृष्ण चंदन श्रृंगार फूल बंगला व झांकी महोत्सव के 19वें दिन भगवान श्री कृष्ण के 'इच्छापूर्ति वेश' की झलक देखने को मिली। भगवान को इस दिन चिंतामणि कृष्ण के रूप में सजाया गया। इस दर्शन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर परिसर को गोकुल महावन की थीम पर सजाया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि चिंतामणि स्वरूप में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं व जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। रात 8 बजे संध्या महाआरती में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाआरती के बाद गौड़ीय नृत्य-कीर्तन हुआ.
भक्ति रसमय रस सार महाराज का संदेश भक्ति रसमय रस सार महाराज ने कहा कि आज युवा वर्ग श्रीकृष्ण की कथाओं एवं उपदेशों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहा है। उन्होंने चिंतामणि वेश की कथा बतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.