झांसी, जून 12 -- कानपुर। पांडु नगर गुरुद्वारे में गुरुवार को सिख धर्म के छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। संगत को मिस्सी रोटी और लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संगत ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन और शिक्षाओं को याद किया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर गुरुद्वारे के सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.