देहरादून, मई 9 -- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से शनिवार को फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को विदाई दी गई। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों का आभार जताया। सीनियर छात्रों ने कहा कि विभाग में बिताया गया समय न केवल उनके शैक्षणिक विकास का आधार बना, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील स्वास्थ्य पेशेवर बनने की प्रेरणा भी मिली। डीन प्रो. डॉ. कीर्ति सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ नीरज कुमार सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं और उन्हें विश्वास है कि विभाग के छात्र छात्राएं भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। समारोह के दौरान ...