श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी पर्व
रामगढ़, अप्रैल 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ सोमवार को वैसाखी पर्व मनाकर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सबद और कीर्तन से हुई, जिसमें गुरु गोविंद सिंह से संबंधित भक्ति गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में भांगड़ा और गिद्धा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने वैसाखी के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए और फसल कटाई के इस पर्व की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- वैशाखी पर्व पर झूमे नन्हे कदम, भांगड़ा की धुन पर गूंजा सभागार नन्हे बच्चों के लिए विशेष रूप से रचनात्मक गतिविधियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.