रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। दसवीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। इस वर्ष कुल 199 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिनमें मेधावी छात्रा बुलबुल राज ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का गौरव हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि 38 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत और 44 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.