पलामू, दिसम्बर 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू निवासी सिख समाज के शनिवार को दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। मेदिनीनगर सिटी के बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा में इस विशेष अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान विशेष रूप से सजाया गया, जहां सिख समुदाय के लोगों ने मत्था टेककर प्रार्थना की। शबद गायन, कीर्तन एवं अरदास भी की गई। स्थानीय रागी जत्था के साथ जमशेदपुर से आए प्रसिद्ध रागी जत्था के जसविंदर सिंह ने शबद गायन कर संगत को भावविभोर किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी के विचारों, उपदेशों एवं सिद्धांतों को स्मरण किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी के प्रधान सतवीर सिंह राजा ने गुरु गोविंद सिंह जी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.