देहरादून, सितम्बर 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जत्था अकाली बाबा फतेह सिंह और समूह साध संगत श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के दून आगमन दिवस पर दो अक्तूबर से तीन दिनी गुरमत समागम का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम रेसकोर्स के गुरु नानक पब्लिक स्कूल ग्राउंड में चार अक्तूबर तक चलेगा।प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में साध संगत के सेवादार प्रेम सिंह ने बताया कि दसवी पातशाही के श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का दून आगमन उस समय हुआ था जब, बाबा गुरु राम राय जोत में समा चुके थे। उनकी पत्नी माता पंजाब कौर ने गद्दी विवाद और अन्याय से निपटने के लिए श्री गुरु गोबिंद महाराज से सहायता की विनती की थी। यह भी पढ़ें- गुरु गोविंद सिंह महाराज के दून आगमन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम गुरु साहिब ने पांवटा साहिब से दून आकर धर्म, न्याय और मर्यादा की रक्षा की थी। इस ऐति...