श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया
सहारनपुर, जून 18 -- सरसावा। सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंबाला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 11 दिनों से चल रहे श्री सुखमणि साहिब पाठ के भोग डाले गए तथा कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए मीठे जल की छबील भी लगाई गई। कार्यक्रम में ज्ञानी अमरजीत सिंह ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन और उनकी शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन सत्य, धैर्य, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव को अर्पित किए श्रद्धा सुमन उन्होंने बताया कि मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु साहिब को अमानवीय यातनाएं दी गईं, लेकिन उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उनकी शहादत आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.