लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, संवाददाता। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अरजन देव जी महाराज द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दिए गए अप्रतिम बलिदान की पुण्य स्मृति में बुधवार गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर गुरु का प्रसाद व कच्ची लस्सी का लंगर लगाया गया। विश्व हिन्दू परिषद, लखनऊ पश्चिम की ओर से आयोजित इस लंगर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अवध प्रांत के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया ने श्री गुरु साहिब के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने गुरु श्री अरजन देव जी महाराज, गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और अनेक सिखों द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दिये गये बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र का उपयोग धर्मानुकूल है। लंगर के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सुरजीत सिंह डंग, विहिप...