हमीरपुर, नवम्बर 26 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। श्री गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाएं सिर में कलश रख कर शोभायात्रा में आगे बढ़ी। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं, युवा वर्ग और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें माहौल भक्तिमय हो गया। आकर्षक झांकियों ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद कथा व्यास पं.दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजन संपन्न कराया। उन्होंने पुराणों में वर्णित कलश स्थापना के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि कलश दिव्य ऊर्जा, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। जल, पंचतत्वों और देव शक्तियों का प्रतिनिधित्व करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.