देहरादून, नवम्बर 4 -- देवप्रयाग। भगवान श्रीराम की तपस्थली देवप्रयाग में शीतकालीन रामलीला की गणेश पूजन के साथ शुरुआत हुई। प्राचीन रघुनाथ मंदिर में बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से आयोजित इस रामलीला को क्षेत्रवासी पूरी श्रद्धा आस्था के साथ देखने पहुंचते हैं। रामलीला सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों की ओर से सफल रामलीला आयोजन के लिए गणेश पूजन किया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की राम आयेंगे राम, तिमरो माया लागा, चारो धाम आदि नृत्य गीतों की प्रस्तुति से दर्शक देर रात तक बंधे रहे। सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से पूर्व भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया। रामलीला समिति अध्यक्ष गगन कोटियाल, उपाध्यक्ष शुभ्रांशु जोशी,सचिव अभिषेक पंचपुरी, कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.