उरई, अप्रैल 2 -- कालपी। कालपीधाम में श्री छंगे आश्रम हनुमान मन्दिर स्टेशन रोड पर गुरुवार को श्री गणेश पूजन कलश यात्रा के साथ कथा का प्रारम्भ हुआ। मन्दिर से प्रारम्भ हुई भव्य कलश यात्रा राम जानकी मन्दिर से फुलपावर पहुंची जहां माल्यार्पण कर स्वागत किया। एमएसवी इण्टर कॉलेज से हिन्दी भवन स्टेशन बजरिया से राधे गार्डन होते हुए पुराने थाने से पीलाघाट पहुंची यात्रा। जहां आचार्यों ने मां यमुना का पूजन अर्चन कर जल लेने की आज्ञा मांगी और 10 8कलशों में जल भरकर यात्रा पुन: मन्दिर पहुंची। ढोल नगाड़े डीजे पर भजते भजन कीर्तन की धुनों के साथ निकली यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर जलपान कराया गया और पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। आयोजक श्री श्री मुनीश्वरानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा अखिल ब्रम्हाण्ड नायक परब्रह्म परमेश्वर की असीम अनुकम्पा एवं अष्ट सिद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.