बलरामपुर, फरवरी 22 -- उतरौला, संवाददाता। खाकी दास बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को श्री खाटू श्याम मंदिर की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धाभाव से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम में साधु-संतों, नगर के गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भूमि पूजन से पूर्व हवन-यज्ञ में वेद मंत्रों के बीच आहुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने ईंट का आचमन कर भावी मंदिर निर्माण में अपनी प्रतीकात्मक सहभागिता दर्ज कराई। ध्वज स्थापना के साथ मुख्य पूजन विधि पूर्ण हुई। पूजा-विधि का विधान पुरोहित दयानंद शास्त्री ने संपन्न कराया। विजय श्रीवास्तव व उनकी पत्नी सीमा श्रीवास्तव यज्ञमान रहे, जबकि अनय अग्रवाल और मनीष कसौंधन सहयोगी यज्ञमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.