अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मथुरा रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भक्तों और जरूरतमंदों के लिए सेवा की शुरुआत हुई है। मंदिर परिसर में 'श्याम रसोई' का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब प्रतिदिन लोगों को बेहद रियायती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर समिति के महामंत्री प्रदीप बेचैन ने बताया कि श्याम रसोई के माध्यम से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 'मां अन्नपूर्णा थाली' का वितरण शुरू किया जाता है। इस थाली की कीमत मात्र 5 रुपये रखी गई है ताकि हर वर्ग का व्यक्ति सम्मान के साथ भोजन ग्रहण कर सके। रसोई में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि प्रतिदिन मेन्यू बदलकर अलग-अलग प्रकार का ताजा भोजन परोसा जाए। यह भी पढ़ें- पांच से सात मई तक धूमधाम से मनाया जाएगा खाटू श्याम मंदिर का पंचम वार्षिकोत्सव, भोजन की गुणवत्ता और शुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.