साहिबगंज, मार्च 15 -- मंडरो। चैत कृष्ण पक्ष एकादशी पर रविवार को मिर्जाचौकी में श्रद्धा व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। खाटू श्याम भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भोलटु चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता देवी तथा राजू उर्फ राजेश जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सुनिधि जायसवाल ने श्रद्धा भाव से भगवान खाटू श्याम की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई पूजा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और श्याम नाम का गुणगान करते...