बुलंदशहर, मई 9 -- खानपुर। नगर के जहांगीराबाद रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाबा के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। शुक्रवार को मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंडित राजकुमार अवस्थी ने विधिवत पूजा अर्चना पर बाबा की आरती की। पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शिवाला वार्ड, शहीद पार्क, मुख्य बाजार, थाना रोड होकर मंदिर पर समाप्त हुई। भक्तों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया व भक्तों को शीतल पेय व जलपान की व्यवस्था की गई। महिलाओं की विशेष भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। समापन पर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में योगेश श्याम प्रेमी, नितिन छोटू, संजय सैनी, गिरजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.