सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर काला स्थित हनुमान मंदिर में 15 वें श्री केशरीनंदन महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा रविवार को निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए बरहोगा कोठी स्थित धमई नदी के तट पर पहुंची। कलश यात्रा में घोड़ा व हाथी भी शामिल थे। इस दौरान वातावरण भक्तिमय व आकर्षक बन गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। लोग जय श्रीराम व हनुमान जी के जय-जयकार लगाते रहे। आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय यज्ञ 16 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य होगा। अपराह्न 3 बजे से 6 बजे संध्या तक पूजन व आरती होगी। महाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.