रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । श्री कृष्ण विद्या मंदिर के परिसर में सोमवार को विद्यालय परिवार के बीच होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। रंगों और खुशियों के प्रतीक इस पर्व पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली मनाई। साथ ही एक-दूसरे को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) को विद्यालय परिवार की ओर से "महामूर्खाधिराज", उपाध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल को "मूर्खाधिराज प्रथम" और सचिव विमल किशोर जाजू को "मूर्खाधिराज द्वितीय" की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत सब्जियों के गुलदस्ते और मालाएं पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.