रामगढ़, अप्रैल 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में आज भीम जयंती और बैसाखी पर्व का भव्य, प्रेरणादायी आयोजन सोमवार को किया गया। पूरा विद्यालय परिसर ज्ञान, संस्कृति, सामाजिक चेतना और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन समाज विज्ञान की शिक्षिका उषा सिंह ने प्रभावशाली ढंग से करते हुए विद्यार्थियों को अंबेडकर जयंती के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दिन समानता, न्याय और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के जयंती पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम साथ ही बैसाखी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्र...