कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। क्लब एंजल्स द्वारा शास्त्री नगर स्थित गेस्ट हाउस में श्री कृष्ण भजन संध्या आयोजित की गई। विश्व शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मानवता के कल्याण की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रम में 600 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल को वृंदावन की झलक के रूप में सजाया गया। भजन जेमिंग के दौरान लोग भक्ति और संगीत में डूब गए। प्रेसिडेंट कंचन गुप्ता ने कहा जहां मन में प्रेम, शांति और भक्ति हो वही स्थान वृंदावन बन जाता है। कार्यक्रम में पूजा मित्तल, रिचा जैसवाल, अन्नू मिश्रा, मीता सिंह, जुगल सिंह, सोनल गुप्ता, अंकिता गुप्ता, पारुल सिन्हा, चांदनी अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...