आजमगढ़, मई 5 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम महादेव पारा में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य पं. गणेश उपाध्याय ने भगवान के वामन अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला जीव कल्याण के लिए होती है। उन्होंने वामन अवतार में राजा बलि के दान की महिमा और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा का मार्मिक वर्णन किया। कथा से पूर्व भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने आचार्य गणेश उपाध्याय को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.