श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों पर रहेगी पैनी नजर
बेगुसराय, अगस्त 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं आपसी भाईचारा हर हाल में बनाए रखे जाने का निर्देश डीएम रिची पांडेय ने अधिकारियों को दिया। संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों, मंदिरों तथा मेला परिसरों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बिना अनुज्ञप्ति के मेला अथवा अन्य आयोजन की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मूर्तियों का विसर्जन भी सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.