मथुरा, जून 18 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के चढ़ावे में गबन का आरोप लगाने वाले दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा के विरुद्ध संस्थान के उप प्रबंधक ने 20 लाख की चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। आरोप है कि चौथ न देने पर संस्थान के पैसे का गबन व घोटाले का दुष्प्रचार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलहारी बाबा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आने वाले चढ़ावे का गबन करने और यहां कार्यरत संस्थान के पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर घोटाले के आरोप लगाए थे। यह भी पढ़ें- आश्रम के लिये ज़मीन दिलवाने के नाम पर हड़पे एक करोड़आरोप और तहरीर गुरुवार को संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने थाना गोविंद नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी ...