श्री कृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी के आरोप से पीछे हटे फलाहारी
मथुरा, जून 26 -- श्री कृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी अब अपने द्वारा लगाये गये आरोपों से पीछे हट गये हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास इसके पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष व श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामले के एक याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने हिन्दुस्तान को बताया कि उनके पास श्री कृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी के पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक पुजारी ने चढ़ावा चोरी की जानकारी दी थी। बताया था कि वहां से चढ़ावा चोरी हो रहा है। चढ़ावे में आने वाले आभूषण आदि की रसीद नहीं दी जाती। उस पुजारी ने उन्हें सुबूत देने को कहा था लेकिन अब उस पुजारी ने उन्हें सुबूत नहीं दिये हैं। इसलिए वह कह सकते हैं कि उनके पास पर्याप्त सुबूत नहीं हैं कि जन्मस्थान से चंदा चोरी हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.