श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगााह प्रकरण : लोक अदालत में आज फिर होगी सुलहनामा की बात
मथुरा, अगस्त 17 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को एडीजे कोर्ट नंबर-4 में लोक अदालत में सुलहनामा पर सुनवाई होगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह विवाद के एक हिन्दू पक्षकार महेन्द्र प्रताप एडवोकेट ने बताया कि सुलहनामा में हिन्दू और मुस्लिम दोनों अपना-अपना पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच पिछली वार्ता सात अगस्त को लोक अदालत में हुई थी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष रखे, लेकिन विवाद को समझौता वार्ता के माध्यम से समाप्त करने पर सहमति नहीं बन सकी थी। पिछली लोकअदालत में हिंदू पक्ष ने तमाम तर्क देते हुए इसे श्री कृष्ण जन्मस्थान की जगह बताया था। वहीं ईदगाह कमेटी पक्ष का कहना था कि 1968 में इस मामले में समझौता हो चुका तो फिर विवाद कैसा?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.