सासाराम, मार्च 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्री कृष्ण गोशाला सासाराम परिसर में रविवार को श्री गोशाला समिति अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी डा. नेहा कुमारी ने नवनिर्मित पशु शेड का उदघाटन कीं। उन्होंने कहा कि क्रूरता अधिनियम के तहत बरामद किए गए पशुओं को शेड में रखा जाएगा। कहा कि अधिक से अधिक लोग गोशाला से जुड़ें और सहयोग करें। ताकि उक्त संस्थान को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। श्री कृष्ण कमेटी के कोषाध्यक्ष संदीप कनोडिया ने बताया कि 11 लाख 21 हजार रुपए की लागत से पशु शेड का निर्माण किया है। जिसमें पशु शेड के अलावे भवन, चहारदिवारी की उंचाई व ईंट सोलिंग का कार्य किया गया है। बताया कि इस शेड के निर्माण होने से पशुओं को काफी राहत मिलेगी। शेड के अभाव में पशु जहां-तहां परिसर में रहते थे। लेकिन शेड के निर्माण होने से धूप व बारिश के दिन...