श्री कृष्ण की नीति को अपनाएं : हितैषी बाबा
अलीगढ़, सितम्बर 3 -- अलीगढ़। लोधा क्षेत्र स्थित अटलपुर आश्रम के संत डॉक्टर हितैषी बाबा ने कहा कि जन्माष्टमी पर हम भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। भजन कीर्तन करते हैं, खुशियां मनाते हैं, मगर श्रीकृष्ण की नीतियों से नहीं सीखते हैं। वर्तमान में श्रीकृष्ण की नीतियों से सीखने की जरूरत है। आश्रम में जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर हितैषी बाबा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी चल रही है। घर घर में कन्हैया का जन्मदिन मनाया जायेगा। हम कन्हैया के बाल स्वरूप की लीलाओं को देखते हैं। आज स्थितियां जैसी बन रही हैं ऐसे में हमें श्रीकृष्ण के कुरुक्षेत्र के मैदान में उनके विराट स्वरूप को भी ध्यान देना चाहिए, जिसमें स्वयं श्रीकृष्ण कह रहे हैं कि मैं ही ब्रह्म हूं। यह भी पढ़ें- धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.