बांका, मार्च 28 -- ​धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कूर्मा सरस्वती हाट परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति और श्रद्धा के इस समागम में कथावाचक ओमप्रकाश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के प्रसंगों का ऐसा मार्मिक वर्णन किया कि पंडाल में मौजूद हजारों भक्तों की आंखें नम हो गईं।​कथा के मुख्य प्रसंग में महाराज जी ने श्रीकृष्ण और सुदामा के नामकरण संस्कार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान ने बालक रूप में जन्म लेकर अपनी दिव्य लीलाओं से संसार को धर्म और नैतिकता का मार्ग दिखाया। महाराज जी ने कहा कि प्रभु की हर लीला के पीछे लोक कल्याण की भावना छिपी होती है।​कथा के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता की चर्चा करते हुए व्यासपीठ से महारा...