वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। श्री काशी गणेशोत्सव कमेटी के मंत्री मुरलीधर गणेश पटवर्धन को संस्था से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान संस्था की सरपंच साधना वेदांती ने दी। उन्होंने कहा कि मुरलीधर गणेश पटवर्धन को संस्था के संविधान के विरुद्ध किए गए कार्यों के कारण साधारण सभा ने उनको निष्कासित किया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को साधारण सभा ने निष्कासन का निर्णय दिया था, इसके अगले दिन उन्होंने अपने निवास स्थान पर बैठक कर इसी नाम से नई संस्था का गठन किया, चुनाव कराया और नई कार्यकारिणी बनाई। यह असंवैधानिक है। जबकि इस बैठक में श्री काशी गणेशोत्सव कमेटी की साधारण सभा का कोई सदस्य शामिल नहीं था। साधना वेदांती ने कहा कि कमेटी के लेखा-जोखा से जुड़े अहम का...