देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। भवन श्री कालिका माता मंदिर समिति में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे समस्त ट्रस्टी, मंत्रिमंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। मंदिर समिति के ट्रस्टी अशोक लांबा ने सभी को सूचना देते हुए बताया कि कल वरुणथि एकादशी के दिन हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिल्ली से सौरभ शर्मा द्वारा हरि नाम संकीर्तन की वर्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...