संभल, जुलाई 1 -- श्री कल्कि धाम, ऐंचोड़ा कम्बोह में बुधवार को प्रत्येक माह के प्रथम दिवस पर आयोजित होने वाला मासिक सत्संग श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ से हुई। इसके बाद आयोजित सत्संग में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कल्कि अवतार के समय सातों चिरंजीवी अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री कल्कि भगवान का नामकरण भगवान हनुमान करेंगे। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए श्री कल्कि धाम परिसर में भगवान हनुमान की 72 फीट ऊंची दक्षिणमुखी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि श्री कल्कि धाम के निर्माण कार्य के लिए ...