सहारनपुर, मार्च 12 -- नुमाइश कैम्प स्थित श्री करुणा बिहारीं मंदिर में देर रात्रि स्वामी मंगलानंद महाराज के सानिध्य में श्री करुणा बिहारीं का 19वां प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों, शहनाई और जयकारों से गूंज उठा। सुंदर श्रृंगार से सजे लड्डू गोपाल और भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।अमर पुरी, शाश्वत पुरी, गोपाल दास महाराज, धीरजनंद महाराज, बाबा भारत भूषण, पंडित अरुण कौदण्ड, पंडित दीपक अग्निहोत्री और पंडित शिवम देव सहित कई संत-महापुरुषों ने श्री करुणा बिहारीं की महिमा का गुणगान करते हुए बधाई भजन प्रस्तुत किए। भक्ति रस से भरे इन मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में झूमते, गाते और नाचते रहे।रात्रि ठी...