कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। श्री ओमर वैश्य महिला संघ द्वारा सिविल लाइंस स्थित पदम अपार्टमेंट के सद्भावना हॉल में होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रीता वंशी व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन से की। संयोजिकाओं ने सभी के माथे पर गुलाल लगाकर उत्सव का शुभारंभ किया। राधा-कृष्ण की होली की मनमोहक प्रस्तुति और फूलों की होली ने माहौल को ब्रज जैसा बना दिया। "बुरा न मानो होली है" टाइटल के साथ हंसी-ठिठौली भी हुई। अंत में ठंडाई, गुझिया के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर रेखा, मंजू, रंजना, श्रद्धा, प्रियंका, दीप्ति, पारुल, विमला, बीना आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...