श्री उदासीन आश्रम में प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा, निकाली कलश यात्रा
शाहजहांपुर, जून 21 -- तिलहर श्री उदासीन आश्रम में भगवान स्वरूप प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। मुस्तफाबाद मोहल्ला स्थित आश्रम पर पंडित अयोध्या प्रसाद के निर्देशन में संजीव कुमार गुप्ता ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता दीपू व सत्यम गुप्ता ने पूजन किया। इसके बाद नगर में आर्य समाज मंदिर के पास से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं गंगाजल से भरा कलश अपने सिर पर रखकर ले चल रही थी तथा भक्ति नृत्य करते एवं जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आश्रम पर आकर कलश यात्रा का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- श्री उदासीन आश्रम में प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा, निकाली कलश यात्रा बाबा सुरेश मुनि महाराज ने बताया कि 24 जून को विशाल भंडारे के साथ अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.