पटना, अप्रैल 15 -- श्री अरविंदो घोष को जानने के लिए अब सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। यह पहल श्री अरविंद महिला कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और श्री अरविंद सोसाइटी की ओर से किया गया है। ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में श्री अरविंदो घोष के बारे में तमाम जानकारी मिलेगी। श्री अरविंद दर्शन, योग और मानवता नाम से सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत बुधवार को की गई। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि महर्षि अरविंद का दर्शन आधुनिक समय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इसलिए इस कोर्स की शुरुआत की गयी है। दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनुमाना सिंह ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह कोर्स छात्राओं को महर्षि अरविंद के योग और वैश्विक सोच से परिचित कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.