बोकारो, दिसम्बर 12 -- चास प्रतिनिधि। भाजपा कुरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंचानन महतो ने बोकारो डीसी को ज्ञापन देते हुए एकल विद्यालय में कम से कम एक शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकारी शिक्षक का पद रिक्त रहते हुए भी वर्तमान नियुक्ति में कुछ एकल विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं दिया गया है। जहां शिक्षकों की जरूरत नहीं है वहां शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। चास के प्राथमिक विद्यालय पैदाडीह में कुल छात्र 45 है। जिसमें दो शिक्षक कार्यरत है। बावजूद शिक्षक की नियुक्त हुई है। वही प्राथमिक विद्यालय गुरूद्वारा में भी छात्रों की संख्या से अधिक शिक्षक है। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरदाहा में पूर्व से पांच शिक्षक रहते हुए एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। जबकि कई ऐसे प्राथमिक व उत्क्रमित विद्यालय है जहां शिक्षकों की जरूरत है। लेकिन...