बरेली, जून 8 -- बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन को यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बरेली मंडल के श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार बरेली मंडल के चारों जिलों से 25 हजार के करीब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने की तैयारी में हैं। यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण हो चुके हैं, बाकी कुछ श्रद्धालु जम्मू में सेम डे पंजीकरण की भी तैयारी में हैं। श्रीअमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित करते हुए इस वर्ष हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी है। इसके कारण यात्रियों को अपनी प्लानिंग चेंज करनी पड़ रही है। हेलीकॉप्टर से जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालु अब बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को चुन रहे हैं, जिससे सीधे श्रीनगर पहुंचकर यात्रा आरंभ की जा सके। ...