उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। डीएम गौरांग राठी ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में श्री अन्न (मिलेट्स) गैलरी का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) पोषण सुरक्षा, स्वास्थ्य संवर्धन एवं किसानों की आय वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण फसलें हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक मिलेट्स की खेती अपनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सीडीओ कृति राज ने कहा कि जनपद में श्री अन्न के उत्पादन एवं प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस गैलरी के माध्यम से किसानों एवं आमजन को मिलेट्स की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक खेती की विधियों एवं उनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी सरल एवं आकर्षक रूप में प्राप्त होगी। उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र प्रकाश ने बताया कि गैलरी में ज्वार, बाजरा, रागी सहित विभिन्न प्रकार के श्री अन्न की जा...